Saturday, June 14

हिंदी कैलेंडर (Hindi Calendar)

  • सोम
  • मंगल
  • बुध
  • गुरू
  • शुक्र
  • शनि
  • रवि
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • 15
  • 16
  • 17
  • 18
  • 19
  • 20
  • 21
  • 22
  • 23
  • 24
  • 25
  • 26
  • 27
  • 28
  • 29
  • 30

05

Jun

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra)

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष के दसवें दिन मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन राजा भागीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर माँ गंगा उनके पूर्वजों की शापित आत्माओं को शुद्ध करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। गंगा दशहरा इस धरती पर गंगा नदी के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 

06

Jun

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi)

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) सनातन परंपरा में महत्वपपूर्ण एकादशी है जो भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की आराधना के लिए समर्पित है। निर्जला एकादशी को 'ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी' के नाम से जाना जाता है जो आम तौर पर गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के बाद मनाई जाती है। 

10

Jun

वट पूर्णिमा (Vat Purnima)

वट पूर्णिमा (Vat Purnima) को ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyestha Purnima) के नाम से जाना जाता है। यह त्यौहार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और घर-परिवार में सुख-सौभाग्य के लिए इस व्रत को रखती है। इस दिन व्रत के साथ बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। 

21

Jun

योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi)

योगिनी एकादशी  (Yogini Ekadashi) के दिन भगवान विष्णु (Shri Hari Vishnu) की आराधना करने से समृद्धि और आनन्द की प्राप्ति होती है। इस दिन जो भी संकल्प करके व्रत करता है उसकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं। किसी के दिए श्राप से मुक्ति पाने के लिए यह व्रत कल्पतरू के समान है।

27

Jun

रथ यात्रा (Rath Yatra)

रथ यात्रा (Puri Rath Yatra) एक विशाल हिंदू त्योहार है और यह हर साल भारत के ओडिशा के पुरी में प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया जाता है। रथ यात्रा का दिन हिंदू चंद्र कैलेंडर के आधार पर तय किया जाता है और यह आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष के दौरान द्वितीया तिथि को तय किया जाता है। वर्तमान में यह ग्रेगोरियन कैलेंडर में जून या जुलाई के महीने में आता है।