सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों की सूची में शामिल त्योहार होली (Holi) हर वर्ष हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। होली के ठीक एक दिन पूर्व हम होलिका दहन (Holika Dahan) की पूजा करते हैं। आज आर्टिकल में हम नए वर्ष 2023 में होली एवं होलिका दहन की शुभ तिथि एवं मुहूर्त के बारे में जानेंगे।
2023 में होलिका दहन
हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन की तिथि (Date of Holika Dahan) को लेकर हम सभी में उलझन बनी हुई है, ऐसे तो होली के 1 दिन पूर्व ही होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित होता है, परंतु 2023 होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2 घंटे का ही है यह मुहूर्त 7 मार्च 2023 दिन मंगलवार को शाम 6:24 से लेकर 8:51 तक रहेगा। इस बार होलिका दहन को लेकर इसलिए उलझन है, क्योंकि पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को ही शाम 4:17 pm से आरंभ होगी तथा 7 मार्च को 6:09 pm पर समाप्त हो जाएगी इसीलिए सभी कंफ्यूज है की होलिका दहन का कार्यक्रम 6 मार्च को करें या 7 मार्च।
मुख्य रूप से होलिका दहन का आयोजन 7 मार्च 2023 दिन मंगलवार को होगा, क्योंकि ज्योतिषियों द्वारा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च को ही निर्धारित किया गया है।
2023 में होली का त्योहार
7 मार्च दिन मंगलवार को होलिका दहन के 1 दिन पश्चात हम होली का त्योहार मनाएंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन बुराई पर अच्छाई की विजय हुई थी तथा दानवी शक्ति पर भक्ति की विजय हुई थी, इसी खुशी में लोगों ने आपस में रंग डाल कर सर्वप्रथम होली का त्योहार मनाया था। रंगों के इस त्योहार को प्राकृतिक रंगों के साथ मनाया जाए तो हम कई प्रकार के त्वचा पर होने वाले दुष्परिणामों से भी बच सकते हैं तथा स्वस्थ रहकर इस त्योहार का आनंद उठा सकते हैं
Also Read - होली कब मनाई जाती है
0 Comments:
Leave a Reply