होली कब है

when is holi?

वर्ष 2023 में होली कब मनाई जाएगी

रंगों का त्योहार होली (Rango ka Tyohaar Holi), भारत के सभी प्रमुख त्योहारों में अपना एक अलग स्थान रखता है। होली को लेकर हमारे देश में सभी के अंदर अलग उत्साह देखने को मिलता है तथा सभी धूमधाम से होली मनाते हैं।

आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि वर्ष 2023 में होली किस दिन मनाई जाएगी, होलिका दहन की तिथि क्या है (Date of Holika Dahan), तथा किस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा।

फाल्गुन पूर्णिमा एवं होलिका दहन

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन (Holika Dahan) का कार्यक्रम आयोजित होता है, परंतु इस बार यह संशय है कि फाल्गुन पूर्णिमा होली के 2 दिन पूर्व ही आरंभ हो रही है, जिसकी वजह से लोग‌ यह नहीं समझ पा रहे हैं कि होलिका दहन की मुख्य तिथि क्या है।

इस वर्ष होलिका दहन का कार्यक्रम 7 मार्च दिन मंगलवार को आयोजित होगा, जबकि फाल्गुन पूर्णिमा 6 मार्च को ही आरंभ हो जाएगी। परंतु ज्योतिषियों के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च शाम 6:00 से 9:00 के मध्य है, जिसकी वजह से होलिका दहन का आयोजन 6 मार्च को ना होकर 7 मार्च को किया जाएगा।

होली

7 मार्च दिन मंगलवार को होलिका दहन (Holika Dahan) का कार्यक्रम समाप्त होने के 1 दिन पश्चात अर्थात 8 मार्च दिन बुधवार को हम सभी होली का त्योहार मनाएंगे। प्रत्येक वर्ष होलिका दहन के बाद हम होली का त्योहार मनाते हैं, इसे हम रंगोत्सव के नाम से भी जानते हैं। होली के दिन  धूमधाम से सब रंग बिरंगे रंगों से होली खेलते हैं, एक दूसरे पर रंग डालते हैं , खुशियां मनाते हैं एवं होली की संध्या पर हम नए वस्त्र पहन कर एक दूसरे को अबीर लगाते हैं तथा गुझिया खिलाकर होली की बधाइयां देते हैं

  • Share:

0 Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Format: 987-654-3210

फ्री में अपने आर्टिकल पब्लिश करने के लिए पूरब-पश्चिम से जुड़ें।

Sign Up