हिंदी कैलेंडर (Hindi Calendar)

2024 सितंबर
  • सोम
  • मंगल
  • बुध
  • गुरू
  • शुक्र
  • शनि
  • रवि
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • 15
  • 16
  • 17
  • 18
  • 19
  • 20
  • 21
  • 22
  • 23
  • 24
  • 25
  • 26
  • 27
  • 28
  • 29
  • 30

06

Sep

हरतालिका तीज (Hartalika Teej)

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) व्रत भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन, भगवान शिव और देवी पार्वती की रेत से अस्थायी मूर्तियाँ बनाई जाती हैं और वैवाहिक आनंद और संतान के लिए उनकी पूजा की जाती है।

07

Sep

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi)

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में हुआ था। वर्तमान में गणेश चतुर्थी का दिन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अगस्त या सितंबर महीने में आता है।
 

07

Sep

गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan)

गणेश विसर्जन के पीछे पौराणिक कथा है। कहा जाता है कि महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना के लिए गणेशजी का आह्नान किया। उन्होंने गणेश जी से महाभारत को लिपिबद्ध करने की प्रार्थना की। गणेश जी ने इस काम के लिए हामी भर दी। लेकिन उन्होंने महर्षि वेदव्यास से कहा कि वो एक बार लेखन शुरू कर देंगे तो रुकेंगे नहीं।

08

Sep

ऋषि पंचमी (Rishi Panchami)

हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पंचमी को ऋषि पंचमी (Rishi Panchami) का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के एक दिन बाद और हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के दो दिन बाद मनाया जाता है। यह पर्व भारत के हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में अत्यधिक लोकप्रिय है।

16

Sep

विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja)

विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) एक प्रमुख हिन्दू त्योहार है जो भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस पूजा को विशेषकर कारीगरों, उद्यमियों, और शिल्पकलाकारों ने अपनी सफलता और सुरक्षा के लिए उनके संबंधित देवता विश्वकर्मा की पूजा करने के लिए समर्पित किया गया है।

17

Sep

अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi)

भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी कहा जाता है, इसे अनंत चौदस भी कहा जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु, मां यमुना और शेषनाग की पूजा की जाती है और इस दिन अनंत सूत्र बांधा जाता है। इसी दिन गणेश उत्सव का समापन भी होता है. अनंत चतुर्दशी के दिन अनंत सूत्र बांधने की परंपरा है। अनंत सूत्र के संबंध में मान्यता है कि इस सूत्र में भगवान विष्णु का वास होता है।

फ्री में अपने आर्टिकल पब्लिश करने के लिए पूरब-पश्चिम से जुड़ें।

Sign Up